Type Here to Get Search Results !

नागल में दर्दनाक हादसा डंपर से कुचलकर एक की मौत तीन घायल*



एसडी गौतम 

नागल. स्टेट हाईवे पर लगातार सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं जिस कारण लोग असमय ही काल के ग्रास में समाते जा रहे हैं और सड़के खून से लगातार लाल होती जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मौहम्मद नईम निवासी गांव निवाला जिला मुजफ्फरनगर थाना नागल क्षेत्र के गांव नैनसोब में परिवार संग अपनी रिश्तेदारी में आया आया हुआ था कि करीब साढ़े दस बजे अपनी टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक संख्या यूपी 12 बीएल 1304 से वापस अपने घर जा रहा था कि जैसे ही वह साधारणसिर चौराहे पर स्टेट पर पहुंचा तो तभी गागलहेड़ी की ओर से आ रहे खनन से भरे डंपर यूपी 15 डीटी 5035 ने अपनी चपेट में लिया जिससे मौहमद नईम की डंपर से कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा उसकी पत्नी व दो मासूम बच्चे भी बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थाना निरीक्षक प्रवेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम तथा घायलों को स्थानीय सीएचसी केंद्र भिजवाया जहां से गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। सूचना पर परिजन भी पहुंच चुके थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.