Type Here to Get Search Results !

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर कैंब्रिज के छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी



 

 
जिलाधिकारी दिनेश चंद्र के आदेशानुसार गुरुवार को तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे के कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन प्रमोद त्यागी और प्रधानाध्यापक मनोज गुप्ता के निर्देशानुसार छात्रों द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया इस दौरान छात्रों ने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के जयकारे लगाए और देश की महान विभूतियों को नमन किया प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं के रोम रोम में देशभक्ति का जज्बा देखने लायक था जिसे देखकर हर कोई भारत माता की जय के नारे लगाने को मजबूर हो गया इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक प्रमोद त्यागी ने कहा कि भारत माता को गुलामी की जंजीरों से आजाद करने वाले उन वीर शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं देश पर हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को कभी नहीं बुलाया जा सकता इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज गुप्ता ने भारत माता की जय का नारा लगाते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे हम सभी का कर्तव्य है कि हम देश की रक्षा करेंगे और बहन बेटियों के साथ अनाचार नहीं होने देंगे इसके साथ साथ उन्होनें नारा लगाते हुए कहा कि देश की रक्षा हम भ्रष्टाचार मिटाकर करेंगे और आतंकवादियों को धूल चटाकर करेंगे इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य सोमदत्त त्यागी सुनील सुरेंद्र अमरजीत विकास राहुल अनिल वत्स अंजुला सचिन प्रियंका राधिका वैशाली शिवानी ईशा प्रोमिल दीपिका अपेक्षा बीना नेहा लवी मनु अनुराधा सहाना स्वाति शिवांगी ईशु अंजना और दिव्या आदि सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश की आन बान और शान बनाए रखने  के लिए प्रेरित किया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.