जिलाधीश अजय कुमार ने अपराध प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए चाइना डोरी की खरीद स्टोरेज तथा बिक्री पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं
जिलाधीश द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि चाइना डोरी से पतंग उड़ाना बहुत खतरनाक है ऐसा करने से कई बार दुर्घटना घटने से मृत्यु भी हो जाती है चाइना डोरी को सिंथेटिक प्लास्टिक सामग्री से बनाया जाता है जिसमें खतरनाक तत्व होते हैं चाइना डोरी से होने वाली हानि को मद्देनजर रखते हुए जनहित में ये आदेश जारी किए गए हैं चाइना डोरी की खरीद स्टोरेज व बिक्री पर प्रतिबंध से पशु पक्षियों व मानव जीवन को संभावित खतरे से बचाया जा सकता है