Type Here to Get Search Results !

दून रोड के नोगज़ा पीर के पास बाइक और एक्टिवा की टक्कर में माँबेटी की मौत की सूचना पर ज़िला अस्पताल पहुंचे सांसद हाजी फज़लुर्रहमान पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया


सहारनपुर  थाना जनकपुरी क्षेत्र के नोगज़ा पीर के पास सड़क हादसे में थाना फतेहपुर क्षेत्र निवासी नौशाद की पत्नी अफ्शा 32 वर्षीय तथा ढाई वर्षीय बेटी महक की मौत हो गई- हादसे की सूचना पर बसपा सांसद हाजी फज़लुर्रहमान ने ज़िला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया सांसद हाजी फज़लुर्रहमान ने हादसे से संबंधित कार्यवाही पूरी करने हेतु पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी वार्ता की  इस दौरान छुटमलपुर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि मोनू पूर्व पार्षद रिज़वान जोगी शाहनवाज खान असलम  मोहम्मद इकराम, नूर इस्लाम आदि उपस्थित थे
     

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.