Type Here to Get Search Results !

रामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक बरामद तीन शातिर चोर गिरफ्तार


रामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक बरामद तीन शातिर चोर गिरफ्तार सहारनपुर रामपुर मनिहारान पुलिस ने चैकिंग के दौरान चोरी गयी बाइक को बरामद कर लिया  पूछताछ में रामपुर मनिहारान निवासी विजय उर्फ रोकी ने तहसील से बाइक चोरी करना स्वीकार किया  इसके अलावा उसने अपने दो अन्य साथियों अजय निवासी मोहल्ला काजियान थाना रामपुर व योगेश निवासी ग्राम सोना अर्जुनपुर के नाम भी पुलिस पूछताछ में बताए हैं रामपुर पुलिस ने तीनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है  गौरतलब है कि ग्राम जंधेड़ा निवासी मेलाराम पंवार 7 अगस्त को किसी काम से तहसील कार्यालय में आये थे वहीं से उनकी स्पलेंडर बाइक चोरी कर ली गयी थी गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार नितिन कुमार हैड कांस्टेबल दीपक कुमार कांस्टेबल विपिन नैन शामिल रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.