तेज गर्मी के बाद बरसात होने से मौसम में तेजी से बदलाव आता है इस मौसम में हवा के साथ प्रदूषण और नमी के चलते फंगल इन्फेक्शन की समस्याएं पैदा होती है इसमें सबसे ज्यादा आंखों से जुड़ी दिक्कतें परेशान करती हैं इस मौसम में फंगल इन्फेक्शन बढ़ने से आंखों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है क्या हैं Eye Flu के लक्ष Eye Flu में आंंखें लाल हो जाती हैं आंखों से पानी आने लगता है तेज जलन होती है पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होने लगता है आंखों में चुभन होती है और सूजन जाती है तेज दर्द होता है आंखों में खुजली भी होती है इंफेक्शन अधिक बढ़ जाने पर आंखों में हेमरेज किमोसिज हो जाता है पलकों में सूजन आ जाती है बचाव एवं ये सावधानियां बरते बरसात के मौसम में अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन से साफ करते रहें आंखों की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें आंखों को ठंडे पानी से बार बार धोएं किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें