गांव चन्देना कोली में घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा मिली जानकारी के अनुसार गांव चंदेना कोली निवासी सुमित पुत्र अमरेश ने तल्हेडी चौकी में गांव के ही युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार को देर रात हम सभी लोग गहरी नींद में सोए हुए थे तभी वह चोर मौका पाकर हमारे मकान में चोरी की नियत से घुस गया जिसने घात लगाकर दो हजार रुपए और तीन मोबाइल चोरी कर लिए।जिसको लेकर पीड़ित ने तहरीर देकर उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है चोरी की घटना संज्ञान में आते ही तल्हेडी चौकी प्रभारी अजय कसाना ने पुलिस टीम हेड कॉन्स्टेबल अमित भाटी और राहुल यादव की सहायता से मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना पर शातिर चोर को सामान सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है पुलिस ने बताया कि भूरा उर्फ कृष्णा पुत्र अतर सिंह निवासी चंदेना कोली एक शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर पूर्व में भी शराब और गाटर चोरी जैसे अपराधो में मुकदमे पंजीकृत है इसके अलावा इसके घर से मोटर चोरी करने के उपकरण भी बरामद हुए हैं पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे
August 03, 2023
0
Tags