Type Here to Get Search Results !

पत्रकारिता के क्षेत्र में सुपरस्टार रत्न से सम्मानित हुए प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी

मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या                   स्थानीय गुरुदेव पैलेस में जानेमाने एक्टर सिंगर चिंटू सागर ने   कजरी महोत्सव 2023 आयोजित कर स्थानीय कलाकारों को मौका  देकर  कार्यक्रम का शमा बांधा और सभी दिग्गजों को एक साथ मंच पर ला कर इतिहास रच दिया जिसकी खूब तारीफ हो रही है  यह जनपद अयोध्या के इतिहास में पहला कजरी महोत्सव का कार्यक्रम था इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  कैसरगंज के चर्चित सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे जो भारी भड़कम काफिले के साथ  मंच पर पहुँचे तो उनका आयोजक मण्डल के द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया जिससे अभिभूत होकर उन्होंने मंच पर आयोजक की जमकर तारीफ की और कविता के विशेष पाठ को अपने अंदाज में पढ़कर  विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए  करारा जवाब भी दिया। स्थानीय कलाकारों का मान बढाते हुए सांसद बृजभूषण शरण ने स्मृति चिन्ह देकर  कजरी महोत्सव के कलाकारों को सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ धर्मेंद्र सिंह विधान परिषद सदस्य व पूरा बाजार के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह समाजसेवी बलबीर सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह रहे उपस्थित  इस कार्यक्रम में दशरथ गद्दी के श्रीमहंत बृजमोहन दास महराज ने भी कलाकारों को अपना आशीर्वाद देकर उनका हौसला बढ़ाया तथा अभिनेता विवेक पांडेय व फ़िल्म डायरेक्टर एक्टर जनार्दन पांडेय उर्फ बबलू पंडित भी कार्यक्रम में शिरकत करते नजर आए कार्यक्रम में विभिन्न जिले के कलाकारों ने सैकड़ों की संख्या में आकर हिस्सा लिया कजरी महोत्सव के अवसर पर प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी को विशिष्ट पत्रकारिता के लिए सुपरस्टार रत्न से एक्टर सिंगर चिंटू सागर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर  कजरी महोत्सव के अध्यक्ष बृजमोहन तिवारी व सचिव कुलदीप तिवारी के द्वारा आये हुए आगन्तुकों का स्वागत अभिनन्दन किया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.