Type Here to Get Search Results !

रक्षाबंधन उत्सव सामाजिक एकता प्रेम सुरक्षा व समरसता का संदेश देता है रक्षाबंधन अरविंद पांडे


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या जिला इकाई की ओर से बजरंग सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बीकापुर में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया लोगों ने भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया मुख्य वक्ता जिला बौद्धिक प्रमुख अरविंद पाण्डेय ने कहा कि रक्षाबंधन उत्सव समाज की सेवा और त्याग की भावना को जगाने का एक अवसर प्रदान करता है संघ द्वारा पूरे वर्ष में मनाए जाने वाले छह उत्सवों में रक्षाबंधन उत्सव भी एक है उत्सव मनाने का उद्देश्य सभी एक दूसरे की रक्षा के लिए संकल्पित हों और समाज में चेतना व रक्षा का भाव उत्पन्न हो सके यह मनुष्य के हृदय की गहरी और उच्चतम भावनाओं को व्यक्त करने वाला एक पवित्र पर्व है जिला कार्यवाह वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया  कि पूरे देश में आरएसएस अधिकृत रूप से वर्ष में जिन छह उत्सवों को मनाता है रक्षा बंधन उनमें से एक है दूसरे परंपरागत और सांस्कृतिक उत्सवों में मकर सक्रांति हिंदू साम्राज्य दिवस वर्ष प्रतिपदा हिन्दू नव वर्ष गुरु पूर्णिमा विजय दशमी राष्ट्रव्यापी स्तर पर हर वर्ष मनाये जाते है उन्होंने बताया इस दिन हम भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधते हैं और प्रण करते है कि जब तक तन में प्राण है अपनी संस्कृति और इतिहास के प्रतीक भगवा ध्वज के मूल्यों की रक्षा करेंगे जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी ने बताया रक्षाबंधन के दिन प्रत्येक स्वयंसेवक बस्तियों में जाकर कम से कम दो लोगों से प्रत्यक्ष मिलकर रक्षा बंधन की बधाई दें और रक्षा सूत्र बांधें वे उनके स्वास्थ्य परिवार आर्थिक स्थिति की पूछताछ करें गरीब लोगों को कठिनाई की स्थिति में शाखा के स्तर पर सहयोग परामर्श की यथासम्भव व्यवस्था का प्रयास करने की कसम लें अपने घरों में काम के लिए आने वाली बहनें आस पड़ोस में काम करने वाले मजदूर गार्ड सफाई कर्मचारी आदि को स्वयंसेवक रक्षा सूत्र बांधेंगे इस अवसर पर जिला संघचालक  श्यामा चरण सह जिला संघचालक राकेश सिंह सह जिला कार्यवाह आनंद सोनी आनंद द्विवेदी जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी जिला प्रचारक राजेश खंड नगर प्रचारक अभिषेक जिला शारीरिक प्रमुख संदीप सह जिला शारीरिक प्रमुख हिमांशु गुप्ता जिला बौद्धिक प्रमुख अरविंद पाण्डेय,रमेश जिला व्यवस्था प्रमुख महेश गुप्ता मोहित मिश्रा अनुराग सिंह गौतम सिंह,विस्तारक आदर्श प्रभास शुक्ला सह खंड कार्यवाह विकास तिवारी बाबा केदारनाथ जगदंबा तिवारी अरविंद दुबे लालदास जी वंदन दुबे जिला महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख पंकज सहखंड बौद्धिक प्रमुख सतीश, नगर कार्यवाह गौरव गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.