अयोध्या के साकेत पेट्रोल पंप बाईपास निकट सूर्या पैलेस होटल में आज ऑपरेशन दृष्टि के तहत एसएसपी राज करन नय्यर ने अयोध्या के सभी होटल लाज धर्मशाला व रेस्टोरेंट संचालकों के साथ आवश्यक मीटिंग किया इस दौरान एसएसपी राज करन नय्यर ने कहा कि अयोध्या सेंसेटिव प्लेस है यह धार्मिक राम की नगरी है यहां प्रतिदिन हजारों भक्त आते है ऐसे में आप लोग जो व्यवसायिक है अपने अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगाएं साथ ही जिस व्यक्ति श्रद्धालु को आप कमरा रूम दे रहे हैं सभी का आधार कार्ड जरूर ले सतर्कता बनाए रखें साथ ही आस पास कोई ड्रोन कैमरा ना उड़ाने पाए इस बात का भी ध्यान रखें उन्होंने सभी प्रबंधक संचालकों होटल मालिकों को निर्देश दिया है कि अपने प्रतिष्ठानों होटल धर्मशाला में सीसी टीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगा ले जो व्यक्ति आपके यहा कमरा लेता है सभी का आधार कार्ड लेना अनिवार्य है एक का आधार लेकर चार लोगों को कमरा और रूम कभी मत देना अन्यथा कड़ी कार्यवाही होगी उसके बाद भी कोई दिक्कत होती है तो पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दे इस मौके पर उपस्थित सभी अयोध्या के होटल धर्मशाला वा रेस्टोरेंट संचालकों ने कप्तान को विश्वास दिलाया कि ऑपरेशन दृष्टि में हम सभी सहयोग करेंगे और पूर्ण रूप से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे जो भी व्यक्ति हमारे यहां कमरा वा रूम लेगा उन सभी का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेने के बाद ही कमरा वा रूम दिया जाएगा इस मौके पर अयोध्या सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम अयोध्या कोतवाल मनोज शर्मा के साथ ही अयोध्या के सभी होटल लाज धर्मशाला और रेस्टोरेंट संचालक प्रबंधक आदि उपस्थित रहे
तीन चोरों को हैदरगंज पुलिस ने पकड़ा माल बरामद भेजा जेल
August 10, 2023
0
Tags