उसरू अमौना स्थित देवा इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक वर्ष से 19 वर्ष के छात्र छात्राओं को अल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई गई विद्यालय प्रधानाचार्या ने छात्रा को टेबलेट खिलाकर इस कार्य की शुरुआत की सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बच्चों हेतु इस दवा का सेवन करना सुनिश्चित किया गया है जिससे बच्चों में पेट दर्द जी मिचलाना उलटी गैस थकान आदि की समस्या ना हो छोटे बच्चों में विशेषतया पेट में कीड़े संबंधी समस्या पाई जाती है जिसके दृष्टिगत इस योजना को सरकार द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है जिससे देवा इंटर कॉलेज के सभी छात्र छात्राएं लाभान्वित हुए छूटे हुए छात्र-छात्राओं को मॉप अप राउण्ड में दिनांक 17 अगस्त दिन बृहस्पतिवार को यह दवा खिलाई जाएगी
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्र छात्राओं ने किया अल्बेंडाजोल टैबलेट का सेवन
August 12, 2023
0
Tags