Type Here to Get Search Results !

तल्हेडी कस्बे में एम एल सी वन्दना वर्मा ने किया सी सी रोड का उद्घाटन

निधि से तैयार आरसीसी सड़क का उद्घाटन करने के लिए विधान परिषद सदस्य वन्दना वर्मा का कस्बे में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे गुरुवार को विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा आरसीसी रोड का उद्घाटन करने के लिए तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे में पहुंची जहां पर भाजपा जिलाअध्यक्ष महेंद्र सैनी और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया इस दौरान वंदना वर्मा द्वारा कस्बे में स्थित शिव मंदिर तक करीब डेढ़ सौ मीटर और पनियाली मार्ग से राष्ट्रदेव इंटर नेशनल एकैडमी स्कूल तक तकरीबन 200 मीटर आरसीसी सडक का उद्घाटन किया गया जहां पर छात्राओं ने फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया है इस दौरान विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा ने भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का संक्षेप में वर्णन करते हुए कहा कि देश के लिए भाजपा एकमात्र ऐसा विकल्प है जिसके कारण देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ है इस अवसर पर शिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्य शिवानी अग्रवाल ने शासन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बारिश में छात्र-छात्राओं को स्कूल आने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता था सड़क निर्माण कराने के लिए शिक्षण संस्थान शासन व क्षेत्रीय नेतागणों का आभार व्यक्त करता हैं पलक वाटिका के स्वामी और भाजपा कार्यकर्ता सोनू सैनी ने विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा को उपहार भेंट किया और भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी को पटका पहना कर उनका स्वागत किया इस दौरान भाजपा जिलाअध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डायरेक्टर चौधरी चरण सिंह गंझेड़ी सोसायटी चेयरमैन सोमपाल बेनीवाल भाजपा जिला मंत्री विपिन भारती पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक वर्मा तल्हेडी मंडल महामंत्री मोहित गुर्जर ग्राम प्रधान मोहन चौधरी राजू सैनी अनुज सैनी कोटा मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह बबला सुनील कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.