Type Here to Get Search Results !

ग्राम प्रधान व सचिव की अनदेखी से शौचालय बना



 

 गांव गंगदासपुर जटृ में सामुदायिक शौचालय सुचारू रूप से चालू ना होने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है ग्रामीणों का आरोप है कि कई वर्षों से सार्वजनिक शौचालय में ताला लगा हुआ है जिसके लिए कई बार ग्राम प्रधान को अवगत कराया जा चुका है 
गुरुवार को गंगदासपुर जटृ के ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि गांव  मे कई वर्षों पूर्व सरकार ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय बनवाएं थे जिन्हें बनवाने के लिए सरकार को लाखों रुपए का खर्च वहन करना पड़ा होगा लेकिन तभी से सामुदायिक शौचालय बंद अवस्था में पड़ा हुआ है,जिसका ग्रामीण लोगों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन गरीब लोगों के घर पर शौचालय नहीं है उन्हें अभी भी मजबूरन खेतों में शोच करने के लिए जाना पड़ता है जबकि सरकार द्वारा शौचालय के लिए एक सफाई कर्मचारी भी नियुक्त किया गया है जिसका मानदेय भी सरकार द्वारा दिया जाता है लेकिन ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान की अनदेखी के कारण ग्रामीण इस सुविधा से वंचित है देखने वाली बात यह है कि इन सामुदायिक शौचालय को देखने के लिए कोई भी क्षेत्रिय अधिकारी ना तो निरीक्षण करता है और ना ही इनकी जानकारी लेता है बहरहाल सरकार की योजना अनुसार सामुदायिक शौचालय खुलना चाहिए और ग्राम प्रधान को शौचालय के लिए कार्यरत कर्मचारी को निर्देश देने चाहिए कि वह नियमित रूप से साफ सफाई करे आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पैसा खर्च कर रहे है लेकिन निचले क्रम के अधिकारी उन सभी योजनाओं को पलीता लगाने में जुटे हुए हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.