Type Here to Get Search Results !

इंस्पेक्टर सनुज यादव सहित समस्त थाना स्टाफ ने सेवानिवृत्त एसआई राजेंद्र सिंह को बुके देकर व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की




कल अगस्त के अंतिम दिन सेवा निवृत्त हुए उपनिरीक्षक एवम पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा द्वारा पुलिस लाईन स्थित सभागार में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस विदाई समारोह में एसएसपी द्वारा रिटायर हुए थाना जनकपुरी के उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह सहित सभी पुलिस के जवानों का माल्यार्पण के साथ साथ प्रशस्ति पत्र देकर व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया राजेन्द्र सिंह की सेवा निवृत्ती के बाद थाना जनकपुरी प्रभारी सनुज यादव सहित समस्त थाना स्टाफ द्वारा विक्टोरिया पैलेस में भी एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस मोके पर थाना प्रभारी व थाना स्टाफ के अलावा एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक व क्षेत्राधिकारी द्वितीय रामकरण सिंह भी मौजूद रहे तथा राजेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर बुके देकर व शाॅल ओढ़ाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मोके पर थाना जनकपुरी प्रभारी सनुज यादव के अलावा डॉ योगेंद्र दुधेरा एसएसआई मनोज कुमार टीपी नगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार राकेश केमिकल चौकी प्रभारी राकेश पंवार उपनिरीक्षक इंद्रसेन सुबोध कुमार सहित थाना स्टाफ ने भाग लिया इस मोके पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम सीओ सेकंड रामकरण सिंह ने राजेंद्र सिंह को अग्रिम जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और यही नही थाना जनकपुरी प्रभारी सनुज यादव ने कहा कि राजेन्द्र सिंह ने अपने कुशल व्यवहार से एक थाना स्टाफ ही नहीं बल्कि क्षेत्र के लोगों के दिलों मे भी एक नई पहचान बनाए रखी उन्होंने भी राजेंद्र सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.