Type Here to Get Search Results !

किसान सभा ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 6 सूत्री मांग पत्र नायब तहसीलदार बीकापुर गरिमा वर्मा को सौपा


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
उत्तर प्रदेश किसान सभा के राष्ट्रीय आवाहन पर किसान मांग दिवस के रूप में 1 सितंबर को तहसील मुख्यालय बीकापुर में कार्यक्रम आयोजित कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार नई दिल्ली के नाम संबोधित  6 सूत्रीय मांग पत्र  नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा को सौपा गया।मांग पत्र में एसपी पर कानून बनाए जाने 
किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ किए जाने
 कृषि कार्य  हेतु निशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जाने ग्रामीण भारत के किसान मजदूर को 60 वर्ष पर 10000 मासिक पेंशन दिलाए जाने आवारा एवं छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा की गारंटी दिए जाने तथा उससे होने वाले नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने बिजली विधेयक 2020 वापस कराए जाने जैसी मांगे शामिल है किसान नेताओं ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है  किसानो की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है किसान त्रस्त है महंगाई चरम सीमा पर है डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी से आम आदमी परेशान है पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है जंगल राज कायम है सुरक्षा व्यवस्था की कोई गारंटी नहीं है हत्या बलात्कार जैसे गंभीर घटनाएं घटित हो रही है जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए नए हथकंडे अपना रही है कार्यक्रम में किसान सभा के जिला संरक्षक रामतीरथ पाठक  जिला अध्यक्ष मोहम्मद इशहाक  जिला मंत्री अवध राम यादव किसान नेता अशोक कुमार तिवारी संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक मायाराम वर्मा जिला किसान नेता  कमला प्रसाद बागी विष्णु वर्मा रामसनेही यादव मैनुद्दीन दृगपाल वर्मा ओम प्रकाश यादव आलोक यादव आदि  शामिल रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.