Type Here to Get Search Results !

विद्युत कटौती का सामना करने पर विवश उपभोक्ता


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
लगातार हो रही विद्युत कटौती से जहां ग्रामीण क्षेत्रों में किसान फसलों की सिंचाई करने के लिए परेशान हैं वही आम जनमानस को भारी विद्युत कटौती का सामना करना पड़ रहा है 15 20 मिनट से लेकर घंटो तक के लिए विद्युत ट्रिपिंग हो रही है दिन हो या रात हो खूब धड़ल्ले से विद्युत कटौती के चलते जहां एक ओर भारी उमस से लोगों का जीना दुश्वार हुआ है वहीं आमजनमानस विद्युत कटौती से दोहरी मार झेलने पर विवश है बिजली सप्लाई से संबंधित बात जब जिम्मेदारों से की जाती है तो बताया जाता है कि मेन सप्लाई फेल है ऐसे में विद्युत उपभोक्ताओं को उमश भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है और ना ही किसानों की फसलों की समय से सिंचाई हो पा रही है जिससे उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा हुआ है विद्युत कटौती से विद्युत उपभोक्ता त्रस्त है बीकापुर तारुन हैदरगंज मंगारी आदि फीडरो पर विद्युत सप्लाई का बुरा हाल है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.