Type Here to Get Search Results !

प्रसिद्ध सिने अभिनेता रजनीकांत पहुंचे रामलला के दरबार में किया दर्शन पूजन


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
प्रसिद्ध सिने अभिनेता रजनीकांत आज भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या पहुंचे अभिनेता रजनीकांत ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के आस्थाई मंदिर में विराजमान श्रीराम लला का दर्शन पूजन किया तथा निर्मित हो रहे नवीन राममंदिर निर्माण कार्य को भी देखा।जन्मभूमि पहुंचने पर विमलेंद्र मोहन मिश्र डाक्टर अनिल मिश्र कमिश्नर गौरव दयाल आई जी प्रवीण कुमार विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा नगर आयुक्त विशाल सिंह पुलिस अधीक्षक सुरक्षा पंकज पांडेय टाटा कंसल्टेंसी के मैनेजर विनोद शुक्ल रामशंकर आदि ने स्वागत किया
इस दौरान अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि कई वर्षों से अयोध्या धाम आकर प्रभु श्रीराम के दर्शन की प्रतीक्षा थी जो आज  पूर्ण हो गयी उन्होंने कहा मंदिर का निर्माण कार्य देखकर अतिप्रसन्नता हुई प्रभु ने चाहा तो मंदिर निर्माण पूर्ण होने के पश्चात पुन आयेंगे इस दौरान अभिनेता को मंदिर का प्रारूप देकर और रामनामी अंगवस्त्र उढ़ाकर सम्मानित किया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.