Type Here to Get Search Results !

स्वर्गीय पृथ्वी सिंह की दशवी पुण्यतिथि पर आयोजित होगा मैहर आल्हा महोत्सव तैयारियां तेज


मनोज तिवारी तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
राजनीति के साथ समाजसेवा में परचम लहराने वाले तारुन ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मैहर कबीरपुर निवासी अपना दल एस के प्रांतीय सचिव प्रमोद सिंह अपने पिता स्व,पृथ्वी सिंह की दशवी पुण्यतिथि पर अपने गांव सभा के मलावन की बाग में आगामी 8 अक्टूबर को मैहर आल्हा महोत्सव का शानदार आगाज कराने जा रहे हैं जिसमे यूपी आल्हा सम्राट फौजदार सिंह जौनपुर रामरत पाण्डेय लालगंज नेहा सिंह आल्हा शिरोमणि कानपुर सहित आल्हा जगत की कई हस्तियां अपने हुनर का जलवा बिखेरेगी ज्ञात हो कि स्व पृथ्वी सिंह आल्हा के बहुत शौकीन थे।उनके मरणोपरांत यह सिलसिला थम सा गया था जिसे जीवंत करने के लिए राजनैतिक जगत में उचाइयां छू रहे बेटे प्रमोद सिंह ने पिता की शुरू की गयीं परम्परा को बृहद रूप देकर इसे और आगे ले जाने का बीणा उठाया हैं श्री सिंह ने बताया कि महोत्सव को शानदार बनाने के लिए कई राजनैतिक हस्तियों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा हैं जिसमे बतौर मुख्य अतिथि यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री मा0 आशीष पटेल के अलावा विशिष्ट अतिथि महन्थ राज कुमार दास अयोध्या रितेश पाण्डेय सांसद अम्बेडकर नगर बिनोद सिंह विधायक व पूर्ब मंत्री सुल्तानपुर,वेद प्रकाश गुप्ता भाजपा विधायक अयोध्या राकेश पाण्डेय विधायक जलालपुर सपा विधायक अभय सिंह गोसाईगंज अंकुरराज तिवारी विधायक खलीलाबाद अवधेश द्विवेदी पूर्व बीजेपी प्रत्याशी कटेहरी के साथ प्रधान क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत सदस्य पत्रकार तथा राजनैतिक हस्तियो के अलावा क्षेत्र के गणमान्य जन कार्यक्रम में मौजूद रहेगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.