Type Here to Get Search Results !

ढिशुम सिनेमा का कमिश्नर गौरव दयाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
अयोध्या के तरंग रोड पर स्थित मॉल ऑफ अवध में ढिशुम सिनेमा का कमिश्नर गौरव दयाल ने समारोह पूर्वक फीता काटकर शुभारंभ किया अयोध्या में जब से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तब से बड़ी बड़ी कंपनियां तथा फिल्मी सितारे तथा देश विदेश के साधु संत एवं पर्यटक भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या की ओर आकर्षित हो रहे है जिसमें बुधवार को तरंग रोड स्थित मॉल ऑफ अवध में ढिशुम सिनेमा के 2 सिनेमा घरो का कमिश्नर गौरव दयाल और रुदौली विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रामनगरी अयोध्या का विकास हो रहा है पर्यटक अयोध्या की ओर आकर्षित हो रहे हैं इसके साथ साथ बड़ी बड़ी कंपनियां भी अपने प्रोजेक्ट अयोध्या में डाल रही हैं जिसकी कड़ी में आज ढिशुम सिनेमा का शुभारंभ मेरे द्वारा किया गया आगे भी ऐसी बहुत सारी कंपनियां अयोध्या में अपना प्रोजेक्ट लाएंगी इस कार्यक्रम में कमिश्नर गौरव दयाल रुदौली विधायक रामचंद्र यादव सदर विधायक के पुत्र अमल गुप्ता जिला अध्यक्ष संजीव सिंह महापौर गिरीश पति त्रिपाठी एआरटीओ प्रशासन आर पी सिंह आदि लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.