Type Here to Get Search Results !

आज से प्रारंभ हुई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की नयी योजना एक नया सवेरा



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायधीश श्री गौरव कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला जज श्री शैलेन्द्र सिंह यादव के संचालन में प्रारंभ किया गया प्रोजेक्ट एक नया सवेरा जिसमें बालक बालिकाओं के अधिकारों असुरक्षा की भावना आत्म रक्षा व संवैधानिक अधिकारों के विषय में जागरूक किया जाएगा प्रोजेक्ट एक नया सवेरा को श्वेता राज ने  प्रस्तावित किया था जिसे माननीय न्यायपालिका ने हरी झंडी दे दिया प्रथम सिविल का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कालेज में किया गया शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बालिकाओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के विषय में अवगत कराया गया उनके कानूनी अधिकारों के विषय में जानकारी दी और एडवोकेट श्वेता राज सिंह द्वारा बालिकाओं के संवैधानिक अधिकारों असुरक्षा की भावना आत्म रक्षा अपने पर हो रहे अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना आदि विषयों पर वार्ता की गई श्वेताराज द्वारा बालिकाओं को लॉ आफ कम्युनिकेशन और लॉ ऑफ़ रिपोर्टिंग बताया गया और यह भी बताया गया की बालिका अपने पर हों रहे अत्याचार को छुपा कर किसी पुरुष के सम्मान की रक्षा करती है अपने सम्मान के लिए उसे बोलना चाहिए मौके पर डी आइओ एस अयोध्या प्रिन्सिपल जी जी आइ सी सभी अध्यापिकाये और छात्राएं उपस्थित रहीं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.