Type Here to Get Search Results !

गांव जाफरपुर रनियाली में चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को दिया अंजाम ग्रामीणों में दहशत का माहौल






अबेहटा चौकी अंतर्गत गांव जाफरपुर रनियाली में बीती रात चोरों ने सदाम के घर की पीछे की दीवार तोड़कर घर के अंदर घुसकर अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात और तीस हजार रुपए की नगदी सहित डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए घटना के समय परिवार घर आंगन में सोया हुआ था चोरों ने कुछ ही दूरी पर नाजिम उर्फ पप्पू के घर की पीछे की दीवार तोड़कर घर के अंदर घुसकर अंदर रखी अलमारी वे संदूको में रखें सोने चांदी के जेवरात और बीस हजार रुपए नगदी सहित लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए घटना की जानकारी सुबह तब लगी जब परिवार के लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो पीछे की दीवार टूटी हुई थी और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था घटना की जानकारी अबेहटा पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.