KESHAV KUMAR
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित 29 सितंबर को तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन रैली की तैयारी बैठक तहसील बीकापुर में जिला संयोजक मायाराम वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में प्रदेश व केंद्र सरकार की किसान मजदूर जन् विरोधी नीतियों की आलोचना की गईआरोप लगाया गया कि सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है किसाने की फसलों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है बैठक में किसाने को बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आवाहन किया गया ।इस बैठक के पूर्व में जिले के गांव से लेकर बाजार तक बैठकें बुलाकर किसानो की समस्याओं के समाधान के लिए किसानों को रैली प्रदर्शन में शामिल कराए जाने की अब तक कई तैयारी बैठके हो चुकी है धरना प्रदर्शन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार नई दिल्ली के नाम संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी महोदय फैजाबाद को दिया जाएगा।जिसमें मुख्य रूप से एम एस पी पर कानून बनाए जाने कृषि बिल विधेयक 2020 वापस लिए जाने आवारा पशुओं से किसानों की फसलों की सुरक्षा व्यवस्था कराए जाने मजदूर किसानों को 60 वर्ष की उम्र पूरी करने पर ₹10000 मासिक पेंशन दिलाए जाने गन्ना का मूल ₹800 प्रति कुंतल कराए जाने मनरेगा मजदूरों को खेती से जोड़ने व 300 दिन का काम दिलाए जाने एवं पीएम आवास योजना का लाभ समस्त किसानों को दिलाये जाने आंदोलन के दौरान शहीद किसान परिवारों को 50 लख रुपए आर्थिक सहायता दिलाए जाने तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाए जाने केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा ट्रेनी को गिरफ्तार कराए जाने जैसी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है बैठक में किसान सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इशहाक किसान नेता कमला प्रसाद बागी जिला मंत्री अवध राम यादव किसान नेता राम तेज वर्मा ओमप्रकाश यादव वंशराज राही भागीरथी वर्मा इंद्रभान पांडे आदि शामिल रहे
