Type Here to Get Search Results !

कैंप में नेचुरोपैथी व होम्योपैथी के बारे में लोगों को दी जानकारी


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
विवेकानंद सेवा मंच एवं सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोग से परमहंस नेचरोपैथी क्लीनिक कौशलपुरी द्वारा रोग मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम मऊ शिवाला गांव बाजार में सम्पन्न हुआ जिसमें डाक्टर राजपाल एवं डाक्टर अंकित वर्मा विकास वर्मा डॉ उपेंद्रमणि त्रिपाठी ने रोग मुक्त भारत अभियान एवं नेचरोपैथी के विषय में मार्गदर्शन दिया डॉ राजपाल ने बताया प्राकृतिक चिकित्सा के उद्देश्य स्वस्थ रहने के तरीके एवं खानपान के विषय मे जानकारी दी और कहा कि नेचुरोपेथी एक जीवन शैली है प्राकृतिक चिकित्सा मे रोग एक है और इलाज एक है अर्थात गंदगी का जमा होना ही रोग है और गंदगी की सफाई ही इलाज है विवेकानंद सेवा मंच के संरक्षक ई रवि तिवारी ने बताया कि शरीर मे पंच तत्वों का महत्व है और शरीर के अंग अनुसार फल का उपयोग कर हम स्वस्थ रह सकते है स्वास्थ्य एवं होम्योपैथी जागरूकता अभियान के तहत होम्योपैथी चिकित्सा विकास महासंघ के महासचिव आरोग्य भारती डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा सेवा ही परम धर्म है सेवा के माध्यम से ही मानवता की सच्ची उपासना की जा सकती है चिकित्सा विज्ञान ने कई असंभव से लगने वाले आयामों को पार किया है किन्तु आज भी विश्व में हृदयाघात से होने वाली मौतों में इजाफा ही हुआ है हलांकि यदि यह नियंत्रित न होता तो तस्वीर और भी भयावह हो सकती थी। होम्योपैथी में रोग में व्यक्ति का उपचार किये जाने की बात की जाती है कार्यक्रम मे विवेकानंद सेवा मंच के संयोजक प्रवीण सिंह सहसंयोजक जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी पार्षद शिवकुमार के साथ आसपास के दस गांव के लगभग 120 महिला पुरुष उपस्थित रहकर लाभांवित हुए कार्यक्रम का संयोजक पार्षद शिवकुमार रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.