Type Here to Get Search Results !

तारून ब्लॉक में ग्राम मैहर कबीरपुर में आयोजित हुआ आल्हा महोत्सव 2023


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
तारून ब्लॉक में ग्राम मैहर कबीरपुर के मलावन की बाग अयोध्या में आयोजित आल्हा महोत्सव में भारत के सर्वश्रेष्ठ आल्हा सम्राट का चयन हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल ने सर्वश्रेष्ठ आल्हा गायिका शीलू सिंह राजपूत को  एक लाख का चेक दिया आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल ने कहा मैं प्रमोद भाई का ऋणी हूं एक विषय पर उन्होंने मेरी एक बात का सम्मान किया था और मैं एक बात कह रहा हूं कि अपना दल परिवार प्रमोद भाई की उसी बात का हमेशा आजीवन ऋणी रहेगा कार्यक्रम संयोजक व अपना दल के प्रांतीय सचिव प्रमोद सिंह ने बताया की आल्हा सम्राट चैंपियनशिप हमारे पिता स्वर्गीय पृथ्वी सिंह की याद में  आयोजित किया गया हर साल यह आयोजन जिले स्तर पर होता था अबकी बार भारत आल्हा सम्राट के चयन के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई  जिसमें भारत के हर राज्य व उत्तर प्रदेश के हर जनपद से आल्हा की टीमों ने प्रतिभाग किया आयोजन में विजेता शीलू सिंह को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के हाथों 1 लाख रुपए का चेक, उपविजेता को 51 हजार रुपए का चेक, व अन्य को भी पुरुस्कार दिया गया मैहर कबीरपुर में आयोजित आल्हा महोत्सव 2023 में फौजदार सिंह जौनपुर रामरत पाण्डेय लालगंज नेहा सिंह आल्हा शिरोमणि कानपुर अताउल्लाह खान सीतापुर सज्जन मिस्रा अमेठी सहित आल्हा जगत की कई हस्तियो ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी श्री सिंह ने बताया कि आजकल हम अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं आज की पीढ़ियां आल्हा के बारे में कुछ नहीं जानती इसके जागरूकता और प्रचार प्रसार के लिए भारत में यह पहला बड़ा आल्हा महोत्सव 2030 आयोजित किया गया जिसमें भारत आल्हा सम्राट का चयन करने के लिए चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें प्रतिभाग करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत करके उनके मनोबल को बढ़ाते हुए समाज में आल्हा के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देना है आल्हा महोत्सव 2023 में आल्हा सुनने के लिए लगभग बीस हजार की भीड़ उमड़ी आल्हा प्रेमियों से मलावन की बाग खचाखच भर गई कहीं जगह नहीं बची थी इस मौके पर कई पार्टियों की जनप्रतिनिधि व समर्थक भी मौजूद रहे थाना प्रभारी हैदरगंज मो अरशद अपनी पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.