बीकापुर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर घटना के दो माह बाद उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार 30 सितंबर 2023 को जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है घटना बीकापुर कोतवाली के मोतीगंज क्षेत्र की है मोतीगंज बाजार निवासी पीड़िता इकरामुल निशा पत्नी मोहम्मद अलीम ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि दिनांक 5 अगस्त 2023 को विपक्षी मोहम्मद शकील पुत्र लियाकत अली मेरे घर पर जड़ी बूटी की खुदाई के लिए खुरपा मांगकर ले गया था। पीड़िता का आरोप है कि जब वह खुरपा वापस मांगने विपक्षी मोहम्मद शकील के पास गई तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए छेड़खानी करने लगा। पीडिता के हल्ला मचाते ही गला दबा कर जान से मारने की नियत से हमलावर हो गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर अधिवक्ता पत्रकार मनोज यादव के अथक प्रयास के बाद बीकापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शकील पुत्र लियाकत अली के विरुद्ध मु अ सं 505 2023 धारा 323 504 506 554 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट बीकापुर कोतवाली के मोतीगंज चौकी क्षेत्र का मामला
October 04, 2023
0
Tags