Type Here to Get Search Results !

आठ अक्टूबर रविवार को मैहर कबीरपुर में होगा आल्हा सम्राट का चयन



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
आठ सितंबर रविवार को अयोध्या जिले के मैहर कबीरपुर में भारत के आल्हा सम्राट का चयन किया जाएगा जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है तथा क्षेत्र की विभिन्न बाजारे होर्डिंग से पट गई है अपना दल यस के नेता प्रमोद सिंह के पिता स्व0 श्री पृथ्वी सिंह के 10वी पुण्य तिथि पर आठ अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम में कवीना मंत्री आशीष सिंह पटेल व अपना दल यस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेताओं सहित अवध क्षेत्र के विभिन्न दलों के एक दर्जन सांसद और विधायकों का जमावड़ा भी होगा आल्हा सम्राट के विजेता को 1लाख उप विजेता को 50हजार की नगद धनराशि के साथ चमचमाती ट्राफी भी दी जायेगी देश के नामचीन 8 महिला और पुरूष टीमों के मध्य आल्हा का यह महासंग्राम होने जा रहा है इस विशाल सांस्कृतिकआल्हा कार्यक्रम में कबीना मंत्री व अपना दल यस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल के आगमन को लेकर अपना दल यस के कार्यकर्ताओं व युवा समाजसेवी प्रमोद सिंह समर्थकों ने जनपद मुख्यालय से लेकर तारुन बाजार, जाना बाज़ार हैदरगंज बाजार कार्यक्रम स्थल को होर्डिंगों झंडो से पाट कर आल्हा महोत्सव 2023 को रंगीन बना दिया है आल्हा प्रेमियों में 8 अक्टूबर को होने जा रहे इस महासंग्राम में पहुंचने के लिए तथा आयोजकों द्वारा किए जा रहे इस विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनपद के विभिन्न चौराहों पर युवाओं और आल्हा प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भी देखा जा रहा है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.