Type Here to Get Search Results !

केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा पत्रकारों का उत्पीड़न अखिलेश यादव


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
केन्द्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता पर किये जा रहे  हमलों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार सदर को  सौपा जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा केन्द्र सरकार के इशारे पर न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ सहित इससे जुड़े पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा छापामारी की गयी है छापेमारी के दौरान उनके मोबाइल लेपटॉप कम्प्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त कर लिये गये हैं साथ ही कुछ पत्रकारों की गिरफ्तारी भी की गयी है यह घटना लोकतंत्र के इतिहास में काला धब्बा है तथा इस देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का षड्यंत्र है पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा रामदास वर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने अपने गलत कार्यों को उजागर करने वाले देश के नामचीन पत्रकारों व विपक्ष के नेताओं जेल भेज कर बहुत ही निंदनीय  काम किया है देश की जनता इसका जवाब देगी महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कांग्रेस पार्टी पत्रकारों पर हुए इस कार्यवाही की घोर निन्दा करती है और सरकार के इशारे पर हो रहे इस प्रकार के  कृत्यों को हम कांग्रेसजन स्वीकार नहीं कर सकते।इस मौके पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा राम अवध राम नरेश मौर्य राजकुमार मौर्य अशोक कनौजिया आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.