राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 7 दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का शनिवार को समापन हुआ इस दौरान हासिल किए गए प्रशिक्षण का स्वयंसेवकों ने प्रदर्शन किया इसके साथ ही राष्ट्रसेवा का संकल्प लेते हुए समाजसेवा कार्यों को भी बताया मया बाजार स्थित ब्राइट वर्ल्ड मांटेसरी इंटर कॉलेज में शिविर में बिभिन्न इलाकों से स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया शिविर में स्वयंसेवकों को दंड नियुद्ध लाठी चलाने समेत अन्य शारीरिक व आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही बौद्धिक प्रशिक्षण भी हुआ इसमें स्वयंसेवकों को देश के मौजूदा हालातों संघ की ओर से राष्ट्रहित व समाज सेवा में किए जा रहे कार्यों संघ के उद्देश्यों और इतिहास के बारे में जानकारी दी गई स्वयंसेवकों को राष्ट्र व समाज हित के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के लिए प्रेरित किया गया। भारत माता के स्वाभिमान और गौरव को विश्व में शिखर पर लाकर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया समापन पर मुख्य वक्ता अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचारक प्रमुख यशोदानंद ने कहा कि भारत का भविष्य युवा वर्ग के हाथों में है आज का युवा जागरूक और सजग है युवा वर्ग अपने भविष्य के साथ साथ देश के लिए अपने कर्तव्यों का भी निर्वाहन करे ये आवश्यक है इस वर्ग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वयंसेवक अपने अपने क्षेत्र में जाकर संस्कारित और संगठित समाज का निर्माण करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें समाज को जागृत करने के काम में लगातार जुटना ही स्वयंसेवक की पहचान है जिले में शाखाओं का विस्तार हो समरसता का वातावरण बने यह स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी है जिला कार्यवाह वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 30 सितम्बर से शुरू हुए इस प्राथमिक शिक्षा वर्ग में 145 स्वयंसेवकों ने भाग लिया शिविर में रोजाना स्वयंसेवकों के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने योग व्यायाम का प्रदर्शन किया
कार्यक्रम का संचालन मुख्य शिक्षक संदीप ने किया इस अवसर पर संघ के वर्ग कार्यवाह लालदास जी सह विभाग कार्यवाह रमाशंकर गुप्ता जिला संघचालक श्यामचरण जी सह जिला संघचालक राकेश सिंह,जिला प्रचारक राजेश सह जिला कार्यवाह आनंद दुबे जी,जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी मुख्य शिक्षक संदीप खंड प्रचारक अभिषेक आदर्श महेश गुप्ता विशाल मिश्रा राम प्रकाश पाठक सुहास जी दिग्विजय जी मनीष पाठक दुर्गेश जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे