Type Here to Get Search Results !

दीपोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए आठ नवम्बर से दीए बिछाने का कार्य होगा शुरू



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियों में तेजी लाई विवि की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने विश्वविद्यालय के आला अधिकारियों के साथ गत दिनों राम की पैड़ी एवं चैधरी चरण सिंह घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। 11 नवम्बर को दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर दोनों स्थलों के 50 घाटों पर 24 लाख दीए वालंटियर्स द्वारा बिछाये जायेंगे इन घाटों पर 14×14 का एक ब्लाक बनाया जायेगा इसमें 196 दीए सजाये जायेंगे कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों से की जा रही है 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए वालंटियर्स द्वारा 24 लाख दीए राम की पैड़ी सहित 50 घाटों पर बिछाये जायेंगे 20 अक्टूबर तक दीए एवं अन्य सामग्री को संग्रहित कर लिया जायेगा इसके लिए राम की पैड़ी एवं चैधरी चरण सिंह घाटों पर पांच स्टोर बनाये गये है दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 एस एस मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए 25 हजार वालंटियर्स लगाये जायेंगे इनकी सूची लगभग बन गई है 08 नवम्बर को चिन्हित स्थानों पर दीए बिछाने का कार्य शुरू हो जायेगा इस बार 24 लाख दीपों में करीब एक लाख लीटर सरसों तेल से दीप प्रज्ज्वलित किए जायेंगे निरीक्षण के समय कुलसचिव डाॅ0 अंजनी कुमार मिश्र प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.