Type Here to Get Search Results !

यूको बैंक के सौजन्य से मां देवकाली को समर्पित किया गया वॉटर कूलर


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
यूको बैंक जनकल्याण के लिए लगातार कार्य करता रहता है आम श्रद्धालुओं की सेवा से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वाटर कूलर व अन्य संयंत्रों की स्थापना करके जनहित का कार्य किया जाता रहता है इसी कड़ी बुधवार को यूको बैंक के सौजन्य से मां देवकाली को वॉटर कूलर समर्पित किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया बताते चलें कि पिछले दिनों चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा में यूको बैंक द्वारा परिक्रमा करने आने वाले भक्तों को मिष्ठान, जलपान व चायपान की व्यवस्था की गई थी। यही नहीं बैंक कर्मचारियों द्वारा रामनगरी में लगातार राम भक्तों की सेवा की जाती है अयोध्या में आने वाले भक्तों की सेवा करने के लिए यूको बैंक लगातार सकारात्मक प्रयास कर रहा है जिसके तहत बुधवार को बड़ी माँ देवकाली मन्दिर पर वॉटर कूलर का उद्घाटन अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी द्वारा किया गया इस अवसर पर महापौर श्री त्रिपाठी ने कहा कि जनहित को ध्यान में रख कर किया गया कार्य हमेशा पुण्य प्रदान करता है किसी भी संस्था को प्रगति पथ पर अग्रसर रहने के लिए जनहित को ध्यान में रखना आवश्यक है इससे संस्था अथवा संस्थान के प्रचार प्रसार के साथ ही जनकल्याण का कार्य भी होता रहता है जो संस्था के उच्च वैचारिक स्वरूप का परिचायक है इस मौके पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के साथ बड़ी देवकाली के महंत गिरीश पाठक अंचल प्रमुख लखनऊ सौरभ सिंह अंचल प्रमुख अयोध्या सुश्री मिलन दुबे उप अंचल प्रमुख नीरज कुमार अयोध्या शाखा प्रबंधक अशोक दुबे सीनियर मैनेजर मनोज सिंह अशोक सिंह सहित बैंक के सभी कर्मचारी उपस्थिति रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.