Type Here to Get Search Results !

प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया अनुपूरक बजट सड़क बिजली और किसानों के लिए वरदान विधायक वेद गुप्ता

 
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
अयोध्या नगर विधायक वेद गुप्ता ने आज कहा कि जिस प्रकार का अनुपूरक बजट आदरणीय योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पेश किया है वह दीर्घकालिक प्रभाव डालने वाला है सड़क बिजली और किसानों के लिए यह वरदान सिद्ध होगा इसी के साथ साथ राम उत्सव की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश राममय होगा श्री गुप्ता ने आदरणीय योगी जी का धन्यवाद देते हुए कहा की 28760.67 करोड़ का यह बजट बहुत प्रभावी है इसमें किसानों को निजी नलकूपों से मुफ्त सिंचाई के लिए 900 करोड रुपए 4250 करोड रुपए सड़कों के लिए 10हजार करोड रुपए बिजली क्षेत्र के लिए व  रामोत्सव पर 100 करोड़ प्रदेश सरकार खर्च करेगी जिस प्रकार सरकार सदैव किसानों के हित की बात करती है इस तरह वह कार्य भी करती है मुफ्त सिंचाई के साथ साथ बिजली सब्सिडी के रूप में जो करोड़ों रुपए प्रदेश सरकार किसानों को देगी वह काबिले तारीफ है खाद बीज वितरण के साथ-साथ सहकारी समितियां को 10 10लाख रुपए का ब्याज मुक्त ऋण भी दिया जाएगा गन्ना किसानों और सरकारी चीनी मिलों के लिए भी प्रावधान किया गया है प्रदेश के बुनियादी ढांचे की सूरत बदलने के लिए करोड़ों रुपए का प्रावधान किया गया है इसी के साथ साथ नगर निकाय वाले जिलों में बिजली नेटवर्क के लिए पावरलूम बुनकरों के लिए बकाया गन्ना भुगतान के लिए पूर्वांचल विकास निधि के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए तमाम प्रावधान और बजट का आवंटन किया गया है हम अयोध्या व प्रदेश की जनता की तरफ से आदरणीय योगी जी व मोदी जी का धन्यवाद देते हैं कि वह इस प्रकार से हमारी अयोध्या पर पूरा फोकस किए हुए हैं जल्दी ही अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय रामायण व वैदिक शोध संस्थान भी बनेगा इसके लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है इसमें शोध डॉक्यूमेंटेशन पठन पाठन से जुड़ी चीज रहेगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.