भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक
दिनांक 31 दिसंबर 2023 धर्मेंद्र मलिक उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सीजन के दो माह बीतने के बाद भी किसानो को यह पता नही कि उनके गन्ने का मूल्य क्या है उत्तर प्रदेश में इस गन्ने का उत्पादन प्राकृतिक आपदा एवं बीमारी के चलते काफी कम है जिसका नतीजा यह है आज शुगर मिल एवं कोल्हू क्रेशर के बीच गन्ने को लेकर जंग छिड़ी है कोल्हू क्रेशर आज के समय 400 रुपए कुंतल गन्ना खरीद रहे है किसान इस उम्मीद में मिलो को गन्ना दे रहे है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में वृद्धि की जाएगी पीछे एक दशक में इस वर्ष चीनी का भाव सबसे ऊपर है शीरे के दाम में आश्चर्यजनक वृद्धि है बेगास सहित सभी सहायक उत्पाद बिक रहे है मिल की राख भी पोटाश के नाम पर बिक रही है लेकिन इसका लाभ उधोग को मिल रहा है न कि किसानो को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा 25 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित किसान पंचायत के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा गन्ना मूल्य वृद्धि पर आश्वाशन दिया गया था लेकिन अब किसानो का सब्र टूट रहा है किसान गन्ना मूल्य में वृद्धि को लेकर सड़कों पर उतरने को तैयार है भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा प्रदेश भर को 2 जनवरी 2024 को गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करने का निर्णय लिया है
जिसमे सभी जिलाधिकारियों को माननीय मुख्यमंत्री जी को शहर में गन्ना मार्च निकालकर ज्ञापन दिया जाएगा
भवदीय नरेश स्वामी जिला अध्य्क्ष सहारनपुर
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक