Type Here to Get Search Results !

पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान, अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी नहीं हुआ समाधान !

 नैनशोब (नागल): नागल के नैनशोब गांव में पिछले कई सप्ताह से पीने का पानी की समस्या बनी हुई है जिस के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण पैसों से खरीद कर पानी पीने को मजबूर हैं अधिकारियों को कई बार शिकायत देने के बाद भी गांव में सुचारू रूप से पानी नहीं पहुंच रहा। इतना ही नहीं करीब 40 लाख की लागत से गांव में तीन साल पहले गांव में जल घर बनाया गया था लेकिन सही समय पर उसकी देख रेख नहीं होने से अब तीन साल में ही जल घर भी सफेद हाथी बन गया गया है।

जिस कारण ग्राम वसियो को नलकूप से निकला गंदा पानी पीना पड़ रहा है जिसका एक कारण यहाँ पर लगि हुई गन्ने की एक फैक्ट्री है यहां के नलकूप के पानी पीला रंग का निकलता है ग्रामीणों की माने तो पहले गांव में दिन में दो बार एक एक घंटे के लिए पिने के पानी की सप्लाई होती है जो कि अब पिछले एक महीने से वह भी नहीं आ रहा है बार बार अधिकारियो के अलावा गांव के सरपंच को इसकी शिकायत कर चुके है लेकिन आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। 

रिपोर्ट-केशव कुमार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.