Type Here to Get Search Results !

पूर्ति निरीक्षक कार्यालय की मनमानी से जनता परेशान


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
बीकापुर तहसील परिसर स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में आए दिन लोगों की भीड़ जमा होती देखी जा सकती है पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर 10:00 बजे से 12:00 बजे तक का समय जनता से मिलने के लिए निर्धारित किया गया है लेकिन इन 2 घंटे के बीच में भी पूर्ति निरीक्षक उपलब्ध नहीं रहते हैं यहां आने वाले फरियादी इधर उधर भटककर मायूस घर लौट जाते हैं जब पत्रकारों की टीम ब्यूरो प्रमुख मनोज तिवारी के साथ  पड़ताल पर निकली तो लोगों की भीड़ दिखाई पड़ी इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक विनोद यादव से जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि मैं विकसित भारत संकल्प यात्रा में हूं कल मिलूंगा इस संबंध में उपजिलाधिकारी विशाल कुमार से भी बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारे पास शिकायत होगी तो मैं जिला पूर्ति अधिकारी को भेज दूंगा विदित हो कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून लागू होने के बाद से प्रति यूनिट 2 किलो चावल एवं 3 किलो गेहूं जब से शुरू हुआ है तब से लोगों में राशन कार्ड बनवाने की दिलचस्पी बढ़ी है हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ में अगले 5 वर्ष तक निशुल्क राशन उपलब्ध कराने के लिए घोषणा भी की गई है उसके बाद से लोग अपने प्रत्येक सदस्य का नाम राशन कार्ड में बढ़ाना चाहते हैं ताकि उन्हें अधिक से अधिक राशन मिल सके

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.