Type Here to Get Search Results !

मंगल कलश लेकर अयोध्या जायेंगे मंगलामुखी किन्नर प्रियंका सिंह रघुवंशी



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
पूरे भारत की आस्था वा राम जन्मभूमि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 24 दिसंबर को प्रियंका सिंह रघुवंशी ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट लखनऊ के साथ 51 किन्नर परंपरा व जनसमूह के लोग के साथ लखनऊ से भव्य शोभायात्रा के द्वारा अयोध्या जायेंगे जहां राम जन्मभूमि मंदिर में चांदी व सोने से जड़ित मंगल कलश पूजन कर मंदिर में समर्पित किया जायेगा साथ ही किन्नर परंपरा के लोग भी अपना योगदान इस विश्व धरोहर के इस महा आयोजन में अपनी भागीदारी देंगे साथ ही प्रियंका सिंह रघुवंशी ने बताया कि राम जी से किन्नरों का उल्लेख है हमारी रामायण हमारी महाभारत व अन्य ग्रंथ और पुराणों में राम जी के आशीर्वाद से आज हम किन्नरों का उल्लेख है सम्मान है उसी कड़ी को आगे फलीभूत करने व हम व हमारा समाज आज इस महाआयोजन में अपनी भागीदारी दे रहा है साथ ही बताते चले कि यह मंगल कलश चार किलो वजनी व स्वर्ण की लड़ियों से सुसज्जित किया गया है यह मंगल कलश आगरा के सागर अग्रवाल जी बना रहे हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.