तपस्वी संत के संकल्प को पूरा करने के लिए कोई समाज किस तरह अपनी श्रद्धा आस्था और विश्वास के साथ सर्वस न्योछावर कर देती है इसकी मिसाल अयोध्या में रविवार को संपन्न हुए विराट 2121 कुंडीय श्री राम महायज्ञ की पूर्णाहुति पर देखने मिली जब हजारों संतों के बीच रघुवंशी समाज ने यज्ञ की प्रेरणा और संकल्प लेने वाले ब्रह्मलीन यज्ञ सम्राट कनकबिहारीदास महाराज के जयकारों से अवध को गूंजा दिया महायज्ञ के प्रारंभ से लेकर पूर्ण आहुति तक यज्ञ की शोभा बढ़ाने पधारे अयोध्या के संतों महंतों और महामंडलेश्वरों ने भी यज्ञ के निर्विघ्न सफलतापूर्वक संपन्न होने पर रघुवंशी समाज को बधाइयां दीं महायज्ञ की पूर्णाहुति पर मध्य प्रदेश सहित कई प्रांतों से आए रघुवंशी समाज के बंधुओं ने सहभागिता की ब्रह्मलीन होने से पहल् कनकबिहारीदास महाराज राम जन्मभूमि न्यास को रघुवंशी समाज की ओर से एक करोड़ 11 लख रुपए मंदिर निर्माण में सौंप चुके थे। सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक फैसले में जब राम के वंशजों का प्रमाण मांगा था तब उस समय भी करीब 10000 हजार रघुवंशियों को साथ लेकर प्रमाण लेकर अयोध्या पहुंच गए थे मालूम हो कि अयोध्या की बड़ी छावनी में 10 फरवरी से प्रारंभ हुए विराट 2121 कुंडीय श्री राम महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को पूर्ण हुई अयोध्या में भगवान रामलला की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण पूरा होने पर रघुवंश संत कनकबिहारी दास महाराज ने रघुवंशी समाज से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की धन्यता पर विराट श्री राम महायज्ञ करने का संकल्प लिया था लेकिन यज्ञ की तैयारी के दौरान करीब 9 महीने पहले एक सड़क हादसे में वह ब्रह्मलीन हो गए थे संत के संकल्प को पूरा करने के लिए रघुवंशी समाज ने यज्ञ को पूरा करने का बीड़ा उठाया। और काशी से आए यज्ञाचार्य डॉ प्रेम नारायण शास्त्री प्रेमाचार्य ने बताया कि पूर्णाहुति के दिन सभी यजमान राजा रानियों के अलावा पूर्णाहुती के यजमानों ने भी यज्ञ में आहुतियां दीं पूरे यज्ञ के दौरान विश्व कल्याण की भावना के साथ सवा करोड़ से अधिक श्री राम नाम की आहुतियां छोड़ी गईं यज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान सरयू का जल भरकर पीले वस्त्रों में रघुवंशी समाज की महिलाएं सिर पर कलश लेकर अवध की गलियों में कलश लेकर करीब 5 किलोमीटर का सफर तय करके यज्ञ स्थल पहुंची तो पूरे अवध क्षेत्र में यात्रा को लेकर संतों और अवधवासियों के बीच चर्चा का केंद्र रही भगवान रामलला के भव्य मंदिर का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे विभिन्न प्रांतों के श्रद्धालु भी यज्ञ का दर्शन करने के लिए पहुंचे
*राम जन्मभूमि न्यास सहित कई संस्थाओं ने भंडारे में दी सेवाएं यज्ञ समिति समिति के मीडिया प्रभारी देवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि अवध क्षेत्र के इतिहास में पहली बार आयोजित हुए विराट श्री राम महायज्ञ में केवल अवध वासियों का ही सहयोग नहीं मिल रहा था बल्कि राम जन्मभूमि न्यास तीर्थ क्षेत्र ने भी भंडारे के लिए 120 कुंटल आटा भेंट किया वहीं दिल्ली की मां झंडे वाली समिति ने पूरे समय यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं को मन भरकर मीठी चाय और टोस्ट की सेवाएं दीं प्रतिदिन यज्ञ में दोनों समय 15 से 20 हजार से अधिक लोगों को प्रसादी ग्रहण कराई जाती थी यज्ञ के पूरे समय अयोध्या नगर निगम, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी मुस्तादी के साथ अपनी सेवाएं दीं पुलिस प्रशासन ने यज्ञ स्थल पर ही 25 जवानों की टीम के साथ कंट्रोल रूम स्थापित किया वही नगर निगम अयोध्या की टीम ने जल व्यवस्था के अलावा साफ सफाई में सरायनीय सहयोग दिया यज्ञ स्थल पर ही यजमानों के आवास के लिए टेंट सिटी बसाई गई थी जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरों के अलावा निजी सुरक्षा कंपनी के 25 गार्डों की सेवाएं ली गईं थी महायज्ञ की पूर्णाहुति पर मध्य प्रदेश के भोपाल इंदौर विदिशा अशोकनगर गुना नर्मदापुरम रायसेन छिंदवाड़ा धार जबलपुर अलावा उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़
बनारस गुजरात अहमदाबाद हिमाचल प्रदेश राजस्थान सहित कई प्रांतों से आए रघुवंशी समाज के बंधुओं ने सहभागिता की यज्ञ के निर्विघ्न संपन्न होने पर समिति ने माना सबका आभार यज्ञ के निर्विघ्न सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समिति ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले रघुवंशी समाज सहित अन्य समाजों दान दाताओं संतों महंतों का आभार माना है महायज्ञ की पूर्णाहुति पर आयोजन की शोभा बढ़ाने आए अवध क्षेत्र के सभी बड़े स्थानों अखाड़ों के संतों महंतों और महामंडलेश्वरों को भंडारे में प्रसादी के बाद उनको साकेतवासी कनकबिहारी दास महाराज के उत्तराधिकारी महंत श्यामदास महाराज लखनदा छोटे बाबा पटेल बाबा ने सभी संतों को भंडारे की प्रसादी के उपरांत यथा सम्मान विदाई दी गई महायज्ञ में अखाड़ा परिषद हनुमानगढ़ी के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानदास महाराज तेरह भाई त्यागी अखाड़े के प्रमुख बृजमोहनदास श्रीमहंत रामचरणदास पुजारी महाराज महंत परशुरामदास महाराज मौनी माझा के महंत रामप्रिय दास जी सहित करीब 3000 संतों और ब्राह्मणों ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की यज्ञ संचालन केंद्रीय समिति सदस्यों की ओर से कथावाचक जगतगुरु कामदगिरि पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य महाराज महेंद्र श्याम दास महाराज महंत रामकिशोर दास महाराज यज्ञाचार्य प्रेमाचार्य कथावाचिका रामाकिशोरी यज्ञ के मुख्य संरक्षक पूर्व संसदीय सचिव अजय सिंह रघुवंशी एवं मुख्य यजमान मुनिराज पटेल छिंदवाड़ा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया