Type Here to Get Search Results !

अयोध्या नगर निगम के पांच निर्दलीय पार्षद भारतीय जनता पार्टी परिवार का हिस्सा बने



मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के संयोजन में प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी क्षेत्रीय अध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या तथा बृजेश पाठक की उपस्थिति में अयोध्या निगम के निर्दल पांच पार्षद श्रीमती आभा पांडे पत्नी रिशू पांडे श्रीमती रंजना यादव पत्नी अनिकेत यादव श्रीमती मीरा देवी माता अमित गुप्ता सुल्तान अंसारी तथा सौरभ सिंह सूर्यवंशी सहित सैकड़ों लोग पार्टी की रिति नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या नगर निगम के विकास के लिए अयोध्या के पांच निर्दलीय पार्षदों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली उनके साथ अयोध्या के सैकड़ो समर्थक जो भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास की नीतियों से प्रभावित थे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर अयोध्या के विकास में अपना योगदान देंगे उन्होंने कहा कि अयोध्या आज वैश्विक स्तर पर विकसित हो रही है इससे अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लोग प्रभावित हैं और प्रभु श्री राम लला का दर्शन करने के लिए देश के कोने कोने से लोग आ रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनकी सेवा में लगे हैं और आने वाले समय में और लोग भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे इस अवसर पर महंत बृजमोहन दास पूर्व सभासद रमेश गुप्ता राणा श्रीनिवास शास्त्री शिव मोहन शुक्ल विनीत पांडे सैन्की गुप्ता आशुतोष श्रीवास्तव शोभित सिंह शुभम गुप्ता की उपस्थिति रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.