Type Here to Get Search Results !

विद्या भारती पूरे भारत मे जनजातीय आदिवासी बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दे रही है


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भदरसा भरतकुंड अयोध्या में प्रवास कार्यक्रम के दौरान जन शिक्षा समिति के जिला मंत्री डॉ0 आदित्य प्रकाश सिंह व वरिष्ठ पदाधिकारी उदय भान सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन करके किया कार्यक्रम में जिला मंत्री डॉ0 आदित्य प्रकाश सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर कहा कि विद्या भारती पूरे भारत मे जनजातीय आदिवासी बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दे रही है देखने मे आता है कि कुछ संस्थाएं इन्हें लालच और प्रलोभन की सुविधा देकर धर्म परिवर्तन कराने में लगी है उन्होंने बताया कि विद्या भारती के तत्वाधान में 700 लगभग शिक्षण केंद्र इकाईयां संचालित हो रही है इसमें भैया बहनों को नि शुल्क शिक्षा देने के साथ जागरूक बनाया जा रहा है कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी उदय भान सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करने के लिए एक सफल अभियान चलाया जा रहा है शत प्रतिशत समर्पण अभियान में क्षेत्र के सम्मानित प्रबुद्ध वर्ग एवं पुरातन छात्र सभी भैया बहन आचार्य प्रबंध समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग है इनके द्वारा अंशदान संग्रह कर समर्पण पखवाड़ा चलाया जा रहा है इसे सफल बनाने में गिलहरी के योगदान भांति समाज को एक अच्छा संदेश देने का कार्य करें यह पुनीत कार्य हम सभी को बसंत पंचमी तक अवश्य करना होगा जिससे जिले में ही नहीं प्रदेश में ही नहीं पूरे भारतवर्ष में विद्या भारती का नाम रोशन हो सके कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सभी बच्चों के साथ कक्षाओं में जाकर संवाद स्थापित किया कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य ऋश्री रामस्वरूप तिवारी ने किया इस अवसर पर विद्या मंदिर शिशु मंदिर विद्या मंदिर के देवेंद्र कुमार मिश्र विजय बहादुर मौर्य अनिल कुमार पांडे आलोक कुमार गुप्त आलोक कुमार दुब बृजेंद्र कुमार मिश्रा अशोक कुमार त्यागी श्रीमती किरण सैनी श्रीमती सुमन श्रीमती सविता कुमारी सपना कुमारी स्नेह लता कुमारी आरती कुमारी रिया कसौधन कुमारी रुक्मणी कुमारी प्रीति हरिओम शुक्ला आशीष श्रीवास्तव कुमारी दीप्तिमा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यगण मौजूद रहे उपरोक्त जानकारी जिला मंत्री डॉक्टर आदित्य प्रकाश सिंह दी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.