DM नितीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में होली के पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु बैठक आहूत की गयी बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त क्षेत्रीय मजिस्टेट व सम्बंधित क्षेत्राधिकारी अपने अपने थाना क्षेत्रों के त्यौहार रजिस्टर पर अंकित होली पर्व से सम्बंधित विवरण का अध्ययन कर लें सम्बंधित अधिकारी इसी के साथ यह सुनिश्चित करें कि आपके क्षेत्र में कितने जुलूस निकलते है तथा जुलूस आपके थाना क्षेत्रान्तर्गत कहां से प्रारम्भ होते है एवं अंतिम किस स्थान तक जाते हैै जुलूस के मार्ग में पड़ने वाले मोहल्ला प्रसिद्व स्थान का विवरण तैयार कर लें उन्होंने समस्त क्षेत्रीय मजिस्टेट अपने क्षेत्राधिकारियों के साथ समन्वय करते हुये होलिका दहन स्थलों का सूचीबद्व कर लें एवं टीम गठित कर भ्रमण करा लें जिससे कोई विवाद यदि हो तो उसका ससमय निस्तारण समाधान करा लिया जाय जिलाधिकारी ने कहा कि होलिका दहन का स्थान किसी भी दशा में परिवर्तित न हों समस्त आयोजन पूर्व से ही एवं परम्परागत ढंग से आयोजित होते रहे हो उन्हें सम्बंधित क्षेत्राधिकारी मजिस्टेट सकुशल सम्पन्न करायेंगे उन्होंने कहा कि होली के समय सड़कों पर काफी भीड़ रहती है पुलिस मजिस्टेट रोड पर पंडाल आदि यदि कही परम्परागत रूप से लग रहा है तो जहां स्पेस है वहां पर ही लगायें सभी मजिस्टेट पुलिस अधिकारी सुनिश्चित करें जिससे टैफिक व्यवस्था प्रभावित न हों। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय मजिस्टेट अपने समकक्ष पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी अध्यक्षता में सभी थानों एवं चौकियों में शांति समितियों की बैठक ससमय कराना सुनिश्चित करें शांति समितियों की बैठकों में सम्बंधित आयोजकों के समक्ष गणमान्य व्यक्तियों सामाजिक समन्वय एवं सौहार्द हेतु कार्य कर रहे निर्विवादित व्यक्तियों को भी आमंत्रित करें जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा पुलिस मजिस्टेट को संयुक्त टीम पारदर्शी ढंग से खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु कार्यवाही करें उन्होंने सभी आयोजन स्थलों मार्गो की साफ सफाई आदि की भी व्यवथा करा ली जाय पूर्व से ही भीड़ भाड़ व संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुये आवश्यक व्यवस्था बना ली जाय सभी सम्बंधित अधिकारी अपने अपने विभागीय मार्गो का निरीक्षण कर लें यदि मार्गो में कोई अवरोध आ रहे हो या टूट फूट हो गयी हो तो इस सम्बंध में भी समय से कार्यवाही पूर्ण कर ली जाय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजकरन नैय्यर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया और आवश्यक जानकारी दी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आवश्यक दवाएं पर्याप्त स्टाक में उपलब्ध रहेगी तथा सभी हास्पिटल एलर्ट पर रहेंगे बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री ऋषिराज अपर जिलाधिकारी नगर श्री सलिल कुमार पटेल पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह अन्य तहसीलों के उपजिलाधिकारी गण क्षेत्राधिकारी गण नगर निगम विद्युत विभाग जल निगम अग्नि विभाग के अधिकारी प्रतिनिधि तथा स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे
होली के पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने डीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक संपन्न
March 15, 2024
0
Tags