Type Here to Get Search Results !

विकासखंड में तीन नई गौशालाओं का हुआ लोकार्पण


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
शासन की मंशा के अनुरूप शुक्रवार को बीकापुर के 3 ग्राम पंचायतो तोरोमाफी दराबगंज खिदिरपुर तथा कोछा ग्राम पंचायत में तीन गौशालाओं का शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा और खंड विकास अधिकारी द्वारा हरिश्चंद्र सिंह द्वारा फीता काट कर लोकार्पण किया गया। इस दौरान गौ पूजा करते हुए गायों को गुड़ चना फल और हरा चारा खिलाया गया। खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने बताया की  गौशालाओं के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है जिससे यहां रहने वाले  गोवंश को कोई दिक्कत ना होने पाए उन्होंने बताया कि नवनिर्मित गौशालाओं में भंडारण, पेयजल के साथ गौशालाओं में रहने वाले पशुओं के खाने के लिए चरही के इंतजाम किए गए हैं ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत में गौशाला का निर्माण हो जाने से किसानों को छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात मिलेगी तोरो माफी दराबगंज में ग्राम प्रधान अहमद रजा सचिव अंशु यादव खिदिरपुर में ग्राम प्रधान फूला देवी सुनील कुमार छोटू ग्राम सचिव राजेश चौधरी कोछा बाजार में ग्राम प्रधान हेमंत यादव तथा सचिव अवधेश प्रताप सिंह सहायक विकास अधिकारी रवींद्र वर्मा अवनीश शुक्ला सहित तमाम ग्रामीण और ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे गौशाला में पूजा अर्चना करवाने के बाद गौशाला में उपस्थित गौ को चारा व गुड़ खिलाकर विधिवत संचालन का शुभारंभ किया गया सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बद्रीनाथ पांडे ने बताया कि पहले चरण में विकास खंड क्षेत्र की सात बड़ी ग्राम पंचायत में गौशाला निर्माण कराया जा रहा है शुक्रवार को तीन गौशाला का लोकार्पण किया गया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.