बिहारीगढ़ समाचार ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में 19 अप्रैल को मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने के लिए बिहारीगढ स्थित प्राथमिक विद्यालय के पोलिंग बूथ संख्या 359 360 361 को आर्टिफिशियल तरीके से ऐसा सजवाया कि बूथ पर वोट डालने आए वोटर तारीफ करते नजर आए पोलिंग बूथ के बाहर सीलिंग लगाकर छांव का बेहतरीन प्रबंध और नीचे कालीन के साथ साथ पिंक कलर के बैलून लगाकर एंट्री गेट को गमलों से सजाया गया था संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रशांत सैनी एवं स जगत सिंह तबरेज आलम आदि ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी डा दिनेश चंद्र सहित एसडीएम बेहट दीपक कुमार से 10 दिन पहले ही अनुमति मांगी थी उसके बाद मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पोलिंग बूथ सजाने का फैसला किया उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यो से दिल को खुशी होती है भविष्य में ऐसा ही कोई दूसरा कार्यक्रम करने का प्रयास होगा जिसे बेहतर करने की कोशिश की जाएंगी
बिहारीगढ़ कस्बे में बनाया गया था पिंक पोलिंग बूथ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा
April 20, 2024
0
Tags