Type Here to Get Search Results !

लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर युवाओं ने किया बाबासाहब के वयस्क मताधिकार का प्रयोग



नागल लोकतंत्र के महापर्व में प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव में युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर भागीदारी दिखाई है 
प्राथमिक विधालय गांव भाटखेड़ी स्थित बूथ 269 पर परिजनों के साथ पत्रकार एसडी गौतम ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए कहा कि बड़ी मुश्किल से भारत रत्न बाबासाहब डॉ० भीमराव अंबेडकर ने वयस्क मताधिकार दिया था जिससे सभी को वोट डालने का अवसर मिला उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में आहुति डालना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है सतेन्द्र गौतम एडवोकेट ने कहा वोट उनका अधिकार है जिसे हर आदमी को प्रयोग करना चाहिए भीम आर्मी नेता बुल्ला शाह ने कहा कि पहले रानी के पेट से राजा पैदा होता था लेकिन देश में अब वोट के आधार पर शासक बनाया जाता है जोकि लोकतन्त्र की खूबसूरती है लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं व ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर जोश व उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.