Type Here to Get Search Results !

सहारनपुर पहुंचे ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

श्री फैयाज अली ने सिटी न्यूज़ 24 से बात करते हुए बताया कि 90% मुस्लिम भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और दिलो जान से मेहनत करके भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने का निर्णय ले चुके हैं भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट को पूर्ण बहुमत से जीताकर संसद में भेजने का पूरा मूड बना चुके हैं मगर कुछ कथाकथित लोग अपने आपको भाजपा कार्यकर्ता बताकर माननीय सांसद जी का फोटो अपनी आईडी पर लगाकर पसमांदा मुसलमानों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने दिलो जान से भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया है मैं कहना चाहता हूं कि ऐसे लोग अपनी जुबान पर लगाम दे नहीं तो पसमांदा समाज भारतीय जनता पार्टी से नाराज हो गया तो उसको समझा पाना बड़ा मुश्किल होगा इसके लिए मैं सहारनपुर से लोकसभा प्रत्याशी श्री राघव लखनपाल जी से निवेदन करूंगा कि वह ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने का काम करें जो पसमांदा के बारे में अप शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए श्री फैय्याज ने कहा की ऐसे किस्म के लोग जो पसमांदा को हमेशा अपनी राजनीति का शिकार बनाते आए हैं आगे भी वह इस्तेमाल करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं मगर हम पसमांदा होने के नाते माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से और लोकसभा नंबर एक के प्रत्याशी श्री राघव लखनपाल जी से निवेदन करते हैं, कि जो लोग पसमांदाओं के बारे में ऐसी सोच रखते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनको अपनी भाषा में जवाब दिया जाए

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.