Type Here to Get Search Results !

भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा को समर्थन देने की अपील की



बिहारीगढ समाचार 18वी लोकसभा चुनाव का प्रचार जोरों पर है सभी पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव में पूरा दम लगा रहे हैं विधानसभा बेहट क्षेत्र के ग्राम तालहापुर स्थित एक स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के लिए लोगों से समर्थन मांगा सोमवार को शाम करीब 5:30 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हेलीकॉप्टर ताल्हापुर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा तो भीड़ ने जिंदाबाद के नारों से उनका स्वागत किया मुख्यमंत्री का भाषण सुनने आए ग्रामीणों ने अबकी बार 400 पार के नारे लगाते हुए स्टेडियम को गूंजायमान कर दिया सबसे पहले मुख्यमंत्री का मंच पर पहुंचते ही फूल मालाओं से स्वागत किया गया नायब सिंह सैनी ने भारत सरकार की उपलब्धियों से लोगों को रूबरू कराया और सुशासन का हवाला देते हुए लोगों को बताया कि मोदी राज में सब सुरक्षित है हर किसी को सरकार से किसी न किसी रूप मे लाभ मिल रहा है और राघव लखनपाल को अपना मित्र बताते हुए उनकी प्रशंसा की उन्होंने मतदाताओं से चुनाव चिन्ह कमल के निशान पर वोट करने की अपील की सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी और विश्वास चौधरी ब्लॉक प्रमुख सढोली कदीम भाजपा के युवा नेता अभय राणा ने भी संबोधित किया और क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि बताते हुए राघव लखनपाल शर्मा के पक्ष में वोट करने की अपील की इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक नरेश सैनी ने अपने संबोधन में लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का वादा किया सहारनपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा ने अपने संबोधन में सभी से हाथ जोड़कर नम्र निवेदन किया कि वह इस बार मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए सहारनपुर लोकसभा सीट मोदी जी की झोली में डाल दे मंच के सहसंयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख मुल्कीराज सैनी ने सभा में जुटी भीड़ का धन्यवाद किया चुनावी सभा की अध्यक्षता मां शाकंभरी देवी सिद्ध पीठ के शंकराचार्य सहजानंद ने की चुनावी सभा को साहब सिंह सैनी बिजेंदर कश्यप बाबूराम राठौर डीसीडीएफ के चेयरमैन सोनेन्दर राणा ने भी संबोधित किया ताल्हापुर की जनसभा में अपार भीड़ देखकर भाजपा नेता गदगद दिखाई दिए

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.