गागलहेड़ी संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की 133वी जन्म जयंती के अवसर पर गांव चौरादेव में डॉ० भीमराव अंबेडकर जागरूक समिति द्वारा विशाल जागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज तथागत गौतम बुद्ध व संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबासाहब डॉ० भीमराव अंबेडकर के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया मुख्य अतिथि वरिष्ट समाजसेवी जयराम गौतम ने सभी से संत महापुरुषों के विचारो पर चलकर समाजहित में योगदान देने और अच्छी शिक्षा प्राप्त करने की बात कही मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पत्रकार एसडी गौतम ने कहा कि भारतीय संविधान में प्रदत अधिकारों का प्राप्त कर उनका पालन करने और बाबासाहब द्वारा दिखाए हुए मार्ग का अनुसरण करते हुए उनके विचारों पर चलने से ही बाबासाहब के जन्मदिन को मनाना सफल हो सकता है अंधविश्वास और पाखंडवाद की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि धर्मवाद की आड़ में लोगो के दिलों दिमाग के अंदर नफरत की भावना पैदा की जा रही है जो कि भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकती है उन्होंने सभी से जाति धर्म विशेष के ऊपर उठकर मानवतावादी इंसानियत दिखाने की बात कहते हुए बहुजन महापुरुषों के समता व समानतावादी मिशन को गति देने की बात कही विशिष्ट अतिथि भीम आर्मी नेता बुल्ला शाह ने कहा कि कुछ नेताओं द्वारा अपने राजनैतिक हित साधने के लिए लोकतंत्र और संविधान पर लगातार हमला किया जा रहा है जोकि बहुत ही निंदनीय है लेकिन ऐसे लोगो को सबक सिखाने के लिए और भारतीय संविधान की रक्षा व महिलाओं के सम्मान के लिए भीम आर्मी देशभर में बहुजनो के साथ खड़ी है कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह ग्राम प्रधान प्रीतम यादव अजब यादव प्रदीप कुमार अनूप यादव योगेंद्र यादव राजबीर व मामचंद समेत आदि ने भी विचार रखे कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह व विक्रांत चंवरवंशी ने संयुक्त रूप से किया इस दौरान विनोद कुमार प्रवीण सक्सेना राजेश कुमार प्रधान राकेश पहलवान अमित कुमार रामकुमार पंकज फौजी सक्षम गौतम पुन्ना यादव शिवकुमार अमरेश विशाल सुमित विश्वास हर्ष मैंनपाल प्रिंस प्रधान इलू बर्मन विजयपाल गोविंद सौरभ खुराना विनय कुमार व मौ० हसीन आदि समेत ग्रामवासी मौजूद रहे
जाति धर्म से ऊपर उठकर संविधान में प्रदत अधिकारों को प्राप्त करे समाज एसडी गौतम
April 15, 2024
0
Tags