सहारनपुर थाना जनकपुरी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 78 2024 अंतर्गत धारा 363 आईपीसी बनाम अज्ञात में दिनांक 29 अप्रैल 24 से गुमशुदा आर्यन पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम चकहरेटी थाना जनकपुरी सहारनपुर जो दिमागी रूप से कमजोर है और बोलते हुए तुतलाता है और बहुत कम बोल पाता है को सकुशल बरामद कर लिया गया है गुमशुदा आर्यन कल दिनांक 1 05 2024 ग्राम चुनेहटी शेख मे ग्रामीण द्वारा देखा गया था टीपी नगर चौकी इंचार्ज पीयूष कुमार व उनकी पुलिस टीम ने आर्यन के परिजनों को जो पोस्ट सोशल मीडिया ग्रुपों पर डाली गई थी तो उस माध्यम से ग्राम प्रधान चुनहेटी शेख अजय चौधरी से वार्ता कर कल रात्रि में आर्यन को आर्यन के परिजन अपने घर ले आए हैं परिजनों ने आर्यन को पाकर थाना जनकपुरी पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है आवश्यक विधि कार्रवाई अभी जारी है
पुलिस ने 48 घण्टों में गुमशुदा आर्यन को सकुशल बरामद किया
May 02, 2024
0
Tags