रुड़की ऑपरेशन स्माइल टीम जनपद टिहरी गढ़वाल के हेड कांस्टेबल मनोज शर्मा आज बृहस्पतिवार को रुड़की शहर में गुमशुदाओं की तलाश में आया हुआ था इस दौरान उन्हें रुड़की रेलवे स्टेशन पर तीन बच्चे अरहान उम्र 6 साल अमन उम्र 4 साल व एक बच्ची आलिया उम्र 2 वर्ष जो की सगे भाई बहन हैं लावारिस हालत में रोते हुए मिले जब आस पास पूछने पर कोई भी व्यक्ति उनके बारे में कुछ नहीं बता पाया तो काफी मेहनत मस्क्कत करने के बाद इन बच्चों के नाना सूफी इरशाद अली और माता फरीदा देवी निवासी जिला हरदोई उत्तर प्रदेश से मुलाकात हुई कांस्टेबल मनोज शर्मा ने तीनों बच्चे उनकी सुपुर्दगी में दिए और और हिदायत दी कि बच्चों का ध्यान रखा करें सूफी इरशाद अली और फरीदा अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर बहुत खुश हुए और उन्होंने ऑपरेशन स्माइल टीम टिहरी गढ़वाल का बहुत बहुत धन्यवाद किया
हरदोई से दरगाह पिरान कलियर परिजनों संग घूमने आए थे
May 02, 2024
0
Tags