विद्युत विभाग के अधिकारी सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशो की धज्जियां उड़ा रहे है ईद उल अजहा के त्योहार पर भी कस्बेवासियों को बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है सोमवार के बाद अब मंगलवार यानी आज भी बिजली कटौती से लोग जूझ रहे है और कई घंटे से बिजली गायब है लगातार दूसरे दिन बिजली कटौती के चलते लोग भीषण गर्मी से परेशान है तो वही बकरा ईद के त्योहार पर पीने के पानी तक को तरस रहे है कस्बेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी ही बिजली की आंख कटौती बंद कर आपूर्ति सुचारू नही की तो वे सूबे के मुख्यमंत्री को शिकायत भेजेंगे और साथ ही आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे। उधर, जब बिजली कटौती के बारे में बेहट बिजलीघर पर तैनात जेई से बात की गई तो उनका कहना था कि बिजली आपूर्ति जल्दी ही शुरू करा दी जायेगी
त्यौहार पर बिजली गायब षण गर्मी में कस्बेवासी परेशान पीने के पानी को भी तरसे
June 19, 2024
0
Tags