Type Here to Get Search Results !

बाबू सिंह कुशवाहा के मंत्री रहते इकबाल ने जुटाए थे अरबों रुपये सपा सांसद भी फंसेंगे ईडी के शिकंजे में



ईडी ने अवैधखनन घोटाले में पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल की 4400 करोड़ की संपत्ति जब्त की जिससे बाबू सिंह कुशवाह की जांच की संभावना है एनआरएचएम चीनी मिल और खनन घोटाले में इकबाल कुशवाह और जैन बंधुओं के बीच संबंध पाए गए ED का दावा है कि कुशवाहा के खनन मंत्री रहते इकबाल ने अवैध खनन से अरबों रुपये जुटाए थे इकबाल केस में बाबू सिंह कुशवाहा पर भी कसेगा ईडी का शिकंजा पूर्व विधायक मोहम्मद इकबाल की 4400 करोड़ की संपत्तियों का अटैचमेंट इकबाल ने कुशवाहा के मंत्री काल में अवैध खनन से करीब 600 करोड़ रुपये जुटाए इकबाल ने मोटी कमाई जुटाने के बाद कुशवाहा से भी किनारा कर लिया था लखनऊ पहले शुगर मिल घोटाले में मार्च 2021 में 1097 करोड़ और अब अवैध खनन घोटाले में पूर्व MLC मोहम्मद इकबाल की 4400 करोड़ की संपत्तियों का अटैचमेंट इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है इकबाल के बहाने ED जल्द हाल में सपा के टिकट पर जौनपुर से सांसद बने बाबू सिंह कुशवाहा को भी घेर सकती है ED की जांच में यह सामने आया है कि जिस दौरान कुशवाहा BSP सरकार में खनन मंत्री थे उसी दौरान इकबाल की पांच फर्मों को सहारनपुर और उसके आसपास खनन का काम मिला था। इसके अलावा NRHM शुगर मिल और खनन घोटाले में इकबाल और कुशवाहा के बीच कड़ियां जुड़ रही हैं ED की जांच में यह बात भी सामने आई है कि इकबाल ने साल 2010 11 व 12 में ही अवैध खनन से करीब 600 करोड़ रुपये जुटाए चूंकि कुशवाहा ने ही इकबाल की एंट्री बीएसपी में करवाई थी कुशवाहा के करीबी जैन बंधु इकबाल के साथ अवैध खनन के धंधे में लगे थे कुशवाहा ने ही इकबाल को MLC भी बनवाया था इकबाल साल 2010 से 2016 तक बीएसपी के MLC रहे बीएसपी सरकार में हुए शुगर मिल घोटाले की भी अहम कड़ी इकबाल इस मामले में भी ED और CBI के केस में नामजद है इकबाल के ठिकानों पर दोनों एजेंसियां छापेमारी कर चुकी हैं ठिकाने लगाई अरबों की काली कमाई ED के सूत्रों की मानें तो इकबाल ने दिल्ली में करीब 150 शेल कंपनियों और शेयर मार्केट के जरिए अरबों की काली कमाई सफेद करने के लिए लगाई एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि ज्यादातर कंपनियों के डायरेक्टर नौकर खानसामा और ड्राइवर थे करीब 84 कंपनियों के पते भी फर्जी निकले फलों की दुकान से अरबों की संपत्ति तक बीएसपी सरकार में शामिल होने से पहले मोहम्मद इकबाल का लकड़ी का टॉल और फलों की दुकान हुआ करती थी देखते ही देखते साल 2010 से 2016 के बीच उसने अरबों का साम्राज्य खड़ा कर दिया इकबाल की आलीशान ग्लोकल यूनिवर्सिटी करीब 700 एकड़ में फैली है भले बाबू सिंह कुशवाहा के जरिए इकबाल की बीएसपी में एंट्री हुई हो लेकिन देखते ही देखते इकबाल ने सरकार में अपनी अलग जगह बना ली थी सूत्रों के मुताबिक मोटी कमाई जुटाने के बाद इकबाल ने कुशवाहा से भी किनारा कर लिया था कुशवाहा के खिलाफ तत्कालीन बीएसपी सरकार के आखिरी समय में जो कार्रवाई हुई थी उसके पीछे भी इकबाल की अहम भूमिका बताई जाती है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.