Type Here to Get Search Results !

शादी समारोह में ननिहाल आए 21 वर्षीय युवक की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत


हमारे जाना बाजार संवाददाता के अनुसार शादी के अवसर पर ननिहाल आए एक 21 वर्षीय युवक की मौत विद्युत करंट की चपेट में आने से हो गई मृत्यु की जानकारी होते ही घर में मातम मच गया महिलाएं दहाड़े मार मार कर रोने लगी घटना थाना क्षेत्र हैदरगंज की बेला उमरनी  गांव का है जहा मृतक इंद्रसेन पुत्र राम उजागिर  निषाद20 वर्ष निवासी   जो  थाना क्षेत्र भीटी का निवासी था जो बेला उमरानी निवासी उसके मामा अंगद के पुत्र की शादी 28 29 जून को थी उसमें शामिल होने के लिए वह 10 15 दिन पहले घर से आया था शादी के उपरांत 30 जुलाई को एट होम भी सकुशल संपन्न हो गया था 12 जुलाई की रात जब सभी लोग खाना खाकर रात लगभग 9:00 बजे सोने जा रहे थे तब वह प्यास बुझाने के लिए घर अंदर से चैनल का दरवाजा खोलकर पानी लेने अंदर जाने लगा इसी बीच कहीं से  विद्युत तार जो चैनल गेट के संपर्क में था कही कटा होने के चलते उसमें विद्युत प्रवाहित हो रहा था चैनल छूते ही वहीं गिर पड़ा कुछ देर बीत जाने के बाद परिजनों को जानकारी हुई तब लोगों ने विद्युत सप्लाई बंद करके उसे बाहर निकाला तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे महिलाएं दहाडे मार  रोने चिल्लाने लगी इसकी सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची हैदरगंज पुलिस शव को पोस्टमार्टम करने के लिए पंचनामा करके भिजवा दिया घटना के बाद परिजन दहाड़े मार मार कर रोने लगे प्रभारी निरीक्षक  मोहम्मद अरशद ने बताया कि मृत्यु की सूचना मिलने पर दरोगा महेंद्र को मय पुलिस बल के भेज कर शव का पंचनामा करवाके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.